Khatron Ke Khiladi की स्टंट क्वीन बन चुकी हैं टीवी की ये बहुएं


By Shradha Upadhyay03, Jun 2024 10:00 AMjagran.com

खतरों के खिलाडी

रोहित शेट्टी का फेमस स्टंट बेस्ड रियलिटी खतरों के खिलाडी कई सालों से चला आ रहा है। जहां स्टार्स अपने खतरनाक स्टंट से सामना करते नजर आते हैं।

टीवी की बहुओं के खतरनाक स्टंट

वही इस शो में टीवी की कई बहुएं भी खतरों से खेल चुकी हैं। आज हम आपको इन्हीं हसीनाओं की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।

रुबीना दिलैक

टीवी की किन्नर बहू यानि रुबीना दिलैक खतरों के खिलाडी सीजन 12 में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कई खतरनाक खेल से सामना किया था। रुबीना इस सीजन की रनरअप भी रही थीं।

श्वेता तिवारी

हॉट टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को खतरों के खिलाडी सीजन 11 में देख सबके छक्के छूट गए थे। अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक खतरों से सामना किया था।

दिव्यांका त्रिपाठी

पॉपुलर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी सीजन 11 और 13 दो में नजर आ चुकी हैं। गेम खेलते हुए एक्ट्रेस को चोट लगने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी।

हिना खान

टीवी की संस्कारी बहू हिना खान खतरों के खिलाडी सीजन 8 में सबको धूल चटा चुकी हैं। अभिनेत्री के स्टंट ने सबको हैरान कर दिया था।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई भी खतरों के खिलाडी सीजन 6 में खतरनाक स्टंट से सबके छक्के छुड़ा चुकी हैं। हर कोई एक्ट्रेस को देखकर हैरान रह गया था।

निया शर्मा

टीवी की नागिन निया शर्मा सीजन 11 का हिस्सा रही थीं। निया के खतरनाक गेम ने सबका ध्यान आकर्षित किया था। निया सीजन 11 की विनर बनी थीं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ