हर मौके में जचेंगे Hina khan के 8 ट्रेंडी सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay26, May 2024 07:30 PMjagran.com

फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान

हिना खान टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि अब पंजाबी फिल्मों और वीडियो में भी एंट्री मार चुकी हैं। अभिनेत्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

ग्लैमर का तड़का

अभिनेत्री इंडियन हो या वेस्टर्न हर ऑउटफिट में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आती हैं। उनका हर लुक बेहद स्टाइलिश होता है।

हिना खान ट्रेंडी सलवार-सूट

आज हम आपको हिना खान के ट्रेंडी सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप हर मौके पर पहनकर खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।

बनारसी शरारा सूट

एक्ट्रेस ब्लू कलर के बनारसी शरारा सूट में काफी रॉयल लग रही हैं। इसे आप वेडिंग लुक में ट्राई कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

सिल्क अनारकली सूट

हिना खान पिंक कलर के सिल्क अनारकली सूट लहरिया दुपट्टे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। संगीत नाइट के लिए ये लुक बेस्ट है।

वेलवेट स्ट्रेट सूट

ब्लैक कलर के वेलवेट स्ट्रेट सूट गोल्डन दुपट्टे में डीवा एकदम अप्सरा लग रही हैं। इसे आप किसी भी मौके पर कैरी करके जा सकती हैं।

नायरा कट सूट

हिना खान का लाइट ग्रीन कलर नायरा कट सूट काफी क्लासी लुक दे रहा है। मेहंदी या रिस्पेशन में आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

कॉटन पेप्लम सूट

गर्मियों के लिए एक्ट्रेस का लाइट फ्लोरल कॉटन पेप्लम स्टाइल सूट बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे जरूर समर में स्टाइल करें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ