टीवी की अक्षरा बनकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली हिना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस टीवी शोज समेत वेब सीरीज और पंजाबी इंडस्ट्री में भी एंट्री मार चुकी हैं।
अभिनेत्री अपने हर लुक को लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं। उन इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक काफी ग्लैमरस होता है। जिसपर फैंस भी जमकर अपना प्यार लुटाते हैं।
आज हम आपको हिना के स्टाइलिश साड़ी-ब्लाउज दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस वेडिंग सीजन पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
हिना खान ने इंस्टाग्राम पर ऑफ व्हाइट कलर की इंडो-वेस्टर्न साड़ी जालीदार लांग ब्लाउज में अपना गॉर्जियस लुक शेयर किया है।
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बोल्ड मेकअप हाई बन हेयर स्टाइल विद फ्रंट फ्लिक्स और साथ में कंट्रास्ट ग्रीन स्टोन ईयररिंग कैरी किए हैं। जो कि उनके लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहे हैं।
इस शाइनी प्लेन सिल्क साड़ी फ्लोरल प्रिंट जरी वर्क वन फोर्थ स्लीव्स डीपनैक ब्लाउज में एक्ट्रेस एकदम रॉयल लुक दे रही हैं।
इस ग्रीन कलर की शिफॉन साड़ी हाल्टर नेक ब्लाउज में हिना बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने बन विद जिप्सी फ्लावर से अपना लुक कंप्लीट किया है।
अपने हर ऑउटफिट में स्टाइलिंग टिप्स देने वाली हिना ने इस पिंक साड़ी के साथ लांग मैचिंग श्रग से अपना लुक स्मार्ट बनाया हुआ है।