बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए करें इन चीजों का सेवन


By Mahak Singh24, Nov 2022 04:04 PMjagran.com

स्वस्थ

आधुनिक समय में स्वस्थ रहना आसान नहीं है, गलत खान-पान और अनियमित दिनचर्या के कारण कई बीमारियां शरीर में दस्तक देती हैं।जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ने लगता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल के प्रकार

कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं - गुड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है, जबकि खराब कोलेस्ट्रॉल नुकसानदायक होता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

अगर आप भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोजाना इन चीजों का सेवन जरूर करें।

सोयाबीन का सेवन

सोयाबीन में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसके अलावा भी इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

चिया सीड्स का सेवन

हेल्थ एक्सपोर्ट स्वस्थ रहने के लिए चिया सीड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं, इससे मोटापा, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और गुड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है।

अखरोट

अखरोट सेहत के लिए वरदान साबित होता है, इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है।