क्या आप ईद के त्योहार पर घर में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप लुक्स की तलाश कर रही हैं, तो चिंता न करें। आज हम आपके लिए टी.वी एक्ट्रेस Hiba Nawab के मेकअप लुक्स लेकर आए हैं, जो आपके चेहरे के नूर को बढाएगा। साथ ही, आपको परिवार में सबसे अलग लुक देगा।
Eid पर मेकअप को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए एक्ट्रेस का यह बेस्ट है। महिलाएं और यंग गर्ल्स दोनों ही चेहरे को एलिगेंट बनाने के लिए Hiba जैसे विंग आईलाइनर को ट्राई कर सकती हैं।
Eid पर लुक को हाइलाइट करने के लिए आप डार्क हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप पार्टी में हॉट लुक लेने की सोच रही हैं, तो हाइलाइटर का जरूर इस्तेमाल करें।
लड़कियां ग्लैमरस लुक लेने के लिए अपने चेहरे पर लाइट आईशैडो, लिपस्टिक और हाइलाइटर का उपयोग करती हैं। यह लड़कियों का पसंदीदा मेकअप स्टाइल है।
Eid पर एलिगेंट लुक के लिए ग्लिटरी आई मेकअप एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह आपके लुक के साथ आपकी पर्सनैलिटी को भी ग्लैमरस दिखाता है।
बोल्ड आई और डार्क न्यूड लिप्स के साथ एक्ट्रेस बेहद अट्रैक्टिव लुक दे रही है। क्या आप Eid पर सबको अपने लुक से बेहोश करना चाहती हैं? अगर हां, तो आप एक्ट्रेस के इस मेकअप को कॉपी करें।
डार्क और बोल्ड लिपस्टिक आपको पार्टी में स्पॉटलाइट बनाने का काम करेगी। पार्टी में आप गॉर्जियस दिखने के लिए न्यूड और डार्क कलर्स वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Eid पर ग्लैमरस लुक के लिए यंग गर्ल्स एक्ट्रेस के इन मेकअप लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@hibanawab)