लिवर हमारे भोजन को पचाने के साथ-साथ शरीरे में मौजूद वेस्ट मटेरियल को निकालने में मदद करता है। यह हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक होता है।
आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग लिवर से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में लिवर का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
अगर आप भी लिवर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए ये हर्बल चाय काफी बेस्ट हो सकते हैं। आइए इन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
लिवर को लंबे समय तक निरोग रखने के लिए आप हल्दी की चाय का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इस चाय में कर्क्यूमिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
इस टी की खासियत होती है कि यह लिवर को हेल्दी रखने के साथ-साथ आपके तनाव को गायब कर सकती है। आपको रोजाना इस चाय का सेवन करना चाहिए।
यह एक हर्बल चाय है। इसमें इस्तेमाल होने वाला सिलीमारिन नामक कंपाउंड, जो अपने शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है।
इस चाय में बेहद खास मिठास होती है। लीकोरिस रूट टी में ग्लाइसीर्रिजिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और लिवर-प्रोटेक्टिव इफेक्ट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको काफी फर्क लगेगा।
डंडेलियन रूट टी लिवर के लिए काफी काम की होती है। यह चाय शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके चलते लिवर की हेल्थ धीरे धीरे बेहतर होने लगती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com