टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हेली शाह ने कई टीवी शोज में काम किया है। हेली शाह हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
हेली शाह के पास हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आप एक्ट्रेस के सूट और साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आपकी शादी अभी ही हुई है तो आप हेली शाह के इन सूट और साड़ी लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस के ये लुक्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
फिलहाल आलिया कट सूट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी ट्रेंडी लुक को कैरी करने के लिए आलिया कट सूट पहनें।
साटन की ये ब्लैक साड़ी हेली शाह के लुक को चार चांद लगा रही है। आप भी इस तरह की ब्लैक साड़ी पहन सकती हैं।
अगर आप अपने इंडियन लुक में वेस्टर्न का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप हेली शाह की तरह ही इंडो-वेस्टर्न साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।
आप हेली शाह की तरह ही प्लाजो सेट को भी कैरी कर सकती हैं। हेली शाह का ये लुक बहुत प्यारी लग रहा है।
अगर आप अपने लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं तो आप हेली शाह के इस सिल्क साड़ी लुक को कॉपी करें।