ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित सीरीज हीरामंडी 1 मई को रिलीज हुई। दर्शकों को इस सीरीज का काफी दिनों से इंतजार था।
इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी ने रोल किया है, इसके साथ ही शर्मिन सहगल ने भी सीरीज में रोल किया है।
इस सीरीज की कहानी लाहौर में स्थित रेड लाइट एरिया की कहानी दिखाई गई है, इस जगह पर पहले हीरा का कारोबार होता था, जिस वजह से इसका नाम हीरामंडी पड़ा।
सीरीज की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसको मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। जहां कुछ दर्शक इसकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग सिर्फ 2 ही स्टार दे रहे हैं।
दर्शक सीरीज की एक्ट्रेसेस की तारीफ कर रहे हैं, सीरीज में सोनाक्षी और मनीषा कोइराला के रोल को खूब सराहना मिल रही है।
हालांकि कुछ दर्शकों ने इसको लेकर नेगेटिव कमेंट भी किए हैं, कुछ दर्शकों ने तो यहां तक कमेंट किया कि 15 मिनट में ही बोर हो गए।
संजय लीला भंसाली की यह सीरीज काफी स्लो है, ऐसे में लोग इसको लेकर नेगेटिव कमेंट कर रहे हैं। लोग एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं।
हालांकि सीरीज में एक्ट्रेसेस की बोल्डनेस और भंसाली के डायरेक्शन को काफी सकारात्मक रिव्यू मिल रहे हैं।
वहीं मनीषा कोइराला काफी लंबे समय से बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दे रही थी, ऐसे में उनकी शानदार वापसी हुई है, जिससे दर्शक काफी खुश हैं।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com