बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस संजीदा शेख ने अपने करियर में कई शानदार टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है।
1 मई को संजीदा शेख की सीरीज हीरामंडी रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में बॉलीवुड की कई शानदार एक्ट्रेसेज हैं।
39 साल की संजीदा शेख हमेशा ही अपनी फिटनेस को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनकी फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।
संजीदा शेख अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस रोज जिम में वर्कआउट करती हैं और बहुत पसीना बहाती हैं।
जिम में वर्कआउट के अलावा संजीदा शेख योग और डांस भी करना पसंद करती हैं। डांस करने से सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है जिससे फैट बॉडी में जमा नहीं होता।
अपनी लॉवर बॉडी को फैट फ्री रखने के लिए संजीदा साइकलिंग करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस वीकएंड पर किक बॉक्सिंग करती हैं।
संजीदा शेख बैलेंस डाइट लेती हैं। सुबह के नाश्ते में एक्ट्रेस आमलेट के साथ मल्टीग्रेन ब्रेड और ड्राई फ्रूट्स खाती हैं।
संजीदा शेख लंच में दाल, रोटी, सब्जी, चावल खाती हैं और डिनर में एक्ट्रेस नॉनवेज खाती हैं। एक्ट्रेस घर का ही खाना खाती हैं।