दिल्ली- NCR में बारिश और ओलावृष्टि से सुहाना हुआ नजारा


By Preeti Gupta18, Mar 2023 06:29 PMjagran.com

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में दोपहर में आज तेज बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली से सटे नोएडा में तो ओले भी गिरे हैं।

नोएडा में गिरे ओले

दिल्ली में बारिश के साथ-साथ नोएडा में ओले भी गिरे। हालांकि इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली में हुई बारिश के चलते मौसम बेहद सुहावना हो गया। बारिश के बाद लोगों ने सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया।

घरों में भरा पानी

दिल्ली में हुई बारिश के चलते कई जगहों और घरों में बारिश का पानी भी दिखाई दिया।

थमीं वाहनों की रफ्तार

नोएडा में हुई बारिश और ओले के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरे हुए दिखाई दिए। साथ ही वाहनों की रफ्तार भी थम गई।

कम हुआ तापमान

दिल्ली- NCR और नोएडा में हुई बारिश के कारण झमाझम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 रहा।

बारिश में भीगते दिखे बच्चे

दिल्ली NCR में हुई बारिश के दौरान स्कूल के बच्चों ने भी खूब मजे किए। इस दौरान स्कूली बच्चे बारिश में भीगते हुए दिखाई दिए।

जानिए क्या है स्मॉग और इससे होने वाली परेशानियां