हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ऐसे खाएं रागी


By Farhan Khan14, Sep 2025 11:37 AMjagran.com

रागी का सेवन करना

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग समय से पहले वीक हड्डियों की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके लिए कुछ हेल्दी फूड्स खाने की सलाह दी जाती है, जिनमें रागी भी शामिल है।

रागी खाने का तरीका

आज हम आपको रागी खाने का तरीका बताएंगे, जिसे फॉलो करने से आपकी हड्डियां जड़ से मजबूत हो जाएंगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

रागी में मौजूद पोषक तत्व

रागी में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, और आयोडीन, विटामिन-बी1, विटामिन-बी2, विटामिन-बी3, विटामिन-सी, विटामिन-ई, फाइबर, प्रोटीन, ग्लूटेन-मुक्त, सोडियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

रागी का चीला खाएं

आपने चीला के बारे में तो सुना ही होगा, जो अमूमन बेसन से बनाया जाता है और यह खाने में भी काफी टेस्टी होता है। सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आपको एक बार रागी का चीला भी खाना चाहिए।

रागी से बनी इडली खाएं

अगर आपको चीला खाना ज्यादा पसंद नहीं है और आप इडली खाना पसंद करते हैं, तो ऐसे में आप रागी की इडली खा सकते हैं। इसमें कैल्शियम होता है और कैल्शियम आपकी हड्डियां मजबूत बनाने का काम करता है।

रागी की रोटी खाएं

रोटी भारतीय खाने की थाली का अहम हिस्सा रही है। ये पोषक तत्वों का भंडार होती है। वहीं, आप रागी की रोटी भी खा सकते हैं। यह आम रोटी के मुकाबले ज्यादा ताकतवर होती है। इससे आपकी हड्डियां भी वीक नहीं होंगी।

रागी लिमिट में खाएं

हालांकि आपको रागी का सेवन करते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि इसे आप लिमिट में ही खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आपको एक दिन में 40-50 ग्राम से ज्यादा रागी नहीं खाना चाहिए।

किडनी स्टोन में रागी न खाएं

अगर आप किडनी स्टोन जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको भूल से भी रागी नहीं खाना चाहिए। रागी में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है और पोटेशियम किडनी स्टोन में मुसीबत बन सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com