तेजी से घटाना चाहते हैं वजन? खाएं ये स्नैक्स


By Farhan Khan04, Aug 2023 05:30 PMjagran.com

वजन बढ़ना

बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण वजन बढ़ने की समस्या आम है।

स्नैक्स

आइटम्स ऐसे में आज आपको लो कैलोरी वाले स्नैक्स आइटम्स के बारे में बताएंगे, जो तेजी से वजन घटाने में सहायक हैं।

पालक ढोकला

पालक ढोकला बेसन, दही, सूजी से बनाया जाता है, जो वजन कम करने में मदद करते हैं।

मेथी चिला

मेथी चिला वजन घटाने के लिए एक परफेक्ट स्नैक्स आइटम है। आप इसे नियमित रूप से शाम या सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

मखाना

मखाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। चाहें तो आप मखाना को बिना घी या तेल के भी रोस्ट करके खा सकते हैं।

उपमा

उपमा स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आप इसे कई तरह की सब्जियों से तैयार कर सकते हैं। यह लो कैलोरी ब्रेकफास्ट है।

पॉपकॉर्न

पॉपकॉर्न में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे पॉपकॉर्न खा सकते हैं।

स्प्राउट्स

स्प्राउट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें फाइबर और कई अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं। यह वजन कम करने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com