आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते ब्लड शुगर बढ़ना अब एक आम समस्या बन गई है। डायबिटीज
ब्लड शुगर बढ़ते ही डायबिटीज हो जाती है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो लाइलाज है। इसे सिर्फ खानपान के जरिए ही कंट्रोल किया जा सकता है।
ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। आइए इनके बारे में जानें।
अंडा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये फायदेमंद है साथ ही इसका सेवन करने से दिल भी सेहतमंद रहता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज अंडे जरूर खाएं।
हमें पालक और केल जैसे वेजिटेबल का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए। इसमें विटामिन सी और मिलरल्स पाए जाते हैं जो मधुमेह के रोगियों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।
लहसुन में विटामिन सी और विटामिन बी6 की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में मदद मिलती है।
बेरीज में पावरफुट एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम है, इसलिए इससे शुगर नहीं बढ़ता।
बींस को प्रोटीन और फाइबर का रिच सोर्स माना जाता है, जिसका यदि आप सेवन करते हैं तो इससे ब्लड ग्लूकोज लेवल ज्यादा नहीं बढ़ पाता।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com