ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीजें, तेजी से घटेगा वजन


By Farhan Khan19, Dec 2023 12:40 PMjagran.com

ब्रेकफास्ट

शरीर को फिट रखने के लिए ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी है। ब्रेकफास्ट प्रोटीन, कार्ब, विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर होना चाहिए।

वेट लॉस वाले फूड्स

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, वो अपनी डाइट में कम कैलोरी वाले ब्रेकफास्ट शामिल कर सकते हैं। जिन्हें खाने से आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।

उपमा

दक्षिण भारत का लोकप्रिय ब्रेकफास्ट उपमा वजन घटाने वालों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। आप रवा और वेजीटेबल को मिक्स कर उपमा बना सकते हैं।

पोहा

महाराष्ट्र की डिश में शुमार पोहा में कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह राइस से बना होता है, इसे आलू, प्याज,मूंगफली डालकर बनाया जाता है।

इडली

रवा, राइस और दाल से बनी इडली साउथ इंडिया का सबसे मनपंसद नाश्ता है। एक मीडियम इडली में सिर्फ 39 कैलोरी पाई जाती है।

ढोकला

ढोकला या खमण गुजरात की डिश है चने की दाल, रवा, दही और हल्दी डालकर बनने वाली यह डिश है। आप इसे आसानी से वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वेज सैंडविच

होल व्हीट ब्रेड से बना सैंडविच में खीरा, पालक और कॉर्न डालकर बनाएं ये बहुत हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन हैं।

दलिया

यह काफी हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए ब्रोकन व्हीट से बने दलिया का उपयोग करें, इसमें दाल और सब्जियां डालें। यह वेट लॉस के लिए शानदार ब्रेकफास्ट है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com