शकरकंदी विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह स्वाद में काफी टेस्टी होती है।
आज हम आपको बताएंगे कि भुनी हुई शकरकंदी खाने से शरीर को कौन-से गजब के फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
भुनी हुई शकरकंदी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।
भुनी हुई शकरकंदी में विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन होता है। इसके चलते यह खाने से आपकी आंखें हेल्दी रहेंगी।
अगर आप चेहरे की झुर्रियों से राहत पाना चाहते हैं, तो आपको भुनी हुई शकरकंदी खानी चाहिए क्योंकि इसमें बीटा, विटामिन-सी और विटामिन-ई मौजूद होता है।
भुनी हुई शकरकंदी में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। जिससे आपका इम्यून सिस्टम बेहतर हो सकता है।
भुनी हुई शकरकंदी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। रोज इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com