रोज दाल-चावल खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?


By Farhan Khan14, Oct 2024 12:40 PMjagran.com

दाल-चावल

दाल-चावल भारतीय खान-पान का एक अभिन्न हिस्सा है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद होते हैं।

दाल-चावल खाने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि रोज दाल-चावल खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

कब्ज से राहत

अगर आप रोज दाल-चावल खाते हैं, तो इससे कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती हैं। इनमें फाइबर होता है।

दिल रहता है सेहतमंद

दाल-चावल में फोलेट होते हैं। इसके चलते रोज दाल-चावल खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है।

वेट लॉस

अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो ऐसे में आपको दाल-चावल खाने चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिसके चलते वेट कंट्रोल हो सकता है।

इम्यून सिस्टम स्ट्रांग

दाल-चावल में विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। ऐसे में इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करने के लिए आप इन्हें खा सकते हैं।

हड्डियां मजबूत

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दाल-चावल किसी रामबाण से कम नहीं हैं। ये कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होते हैं।

तनाव होगा कम

दाल-चावल में मौजूद ट्रिप्टोफैन स्ट्रेस को कम करता है। ऐसे में आपको रोज दाल-चावल खाने चाहिए। इससे आपका मूड भी अच्छा होगा।

इन सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए आपको दाल-चावल खाने चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com