1 चम्मच शहद में काली मिर्च मिलाकर खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan16, Oct 2024 01:55 PMjagran.com

शहद और काली मिर्च के पोषक तत्‍व

शहद को प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में जाना जाता है, जबकि काली मिर्च एक प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट है।

शहद और काली मिर्च के फायदे

शहद और काली मिर्च दोनों का कॉम्बिनेशन न सिर्फ हमारी सेहत को सुधारता है, बल्कि कई बीमारियों से भी राहत दिलाता है।

शहद में काली मिर्च मिलाकर खाने से क्या होगा?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप 1 चम्मच शहद में काली मिर्च मिलाकर खाते हैं, तो इससे क्या होता है? आइए जानें।

सर्दी-जुकाम से राहत

अगर आप 1 चम्मच शहद में काली मिर्च मिलाकर खाते हैं, तो ऐसे में आपको सर्दी-जुकाम से निजात मिल सकती है।

पाचन दुरुस्त

काली मिर्च में पिपरीन नामक एक यौगिक पाया जाता है। ऐसे में इसे शहद में मिलाकर खाने से पाचन दुरुस्त हो सकता है।

इम्यूनिटी मजबूत

शहद और काली मिर्च दोनों ही शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स हैं। ऐसे में दोनों मिक्स करके खाने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है।

वेट लॉस

काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जबकि शहद में नेचुरल शुगर होता है। इसके चलते दोनों को मिक्स करके खाने से वेट लॉस हो सकता है।

हार्ट से जुड़ी बीमारियां दूर

1 चम्मच शहद में काली मिर्च मिक्स करके खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियां दूर हो सकती हैं। आपको भी खाना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com