डिनर के बाद आधा घंटा चलने से शरीर में दिखते हैं बदलाव


By Farhan Khan07, Mar 2025 03:00 PMjagran.com

रात में देर से डिनर करना

आज की बिजी लाइफस्टाइल में रात में देर से खाना खाने का चलन बढ़ने लगा है। इस वजह से कई लोगों को डिनर के बाद हेवीनेस या ब्लोटिंग जैसी समस्या होती है।

डिनर के बाद आधा घंटा चलने से होंगे ये फायदे

अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या होती है, तो ऐसे में आपको डिनर के बाद आधा घंटा चलना चाहिए। आइए इसके अन्य फायदों के बारे में विस्तार से जानें।

होगा वेट लॉस

जो लोग मोटापे से परेशान हैं, ऐसे में उनके लिए डिनर के बाद आधा घंटा चलना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि इससे कैलोरी बर्न होती है और धीरे-धीरे वेट लॉस होने लगता है।

मूड होता है बेहतर

रात में आधा घंटा चलने से तनाव कम होता है और मूड बेहतर होता है। यह एंडोर्फिन हार्मोन को रिलीज करता है, जो एक प्राकृतिक दर्द निवारक और मूड एन्हांसर है।

नींद की गुणवत्ता में सुधार

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि रात को टहलने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह आपको अधिक गहरी और शांत नींद लेने में मदद करता है।

कब्ज और एसिडिटी से राहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डिनर के बाद आधा घंटा चलने से आपके पाचन में सुधार हो सकता है। इसके चलते आपको कब्ज और एसिडिटी से राहत मिल सकती है।

दिल रहता है हेल्दी

टहलने से दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। यह ब्लड प्रेशर को कम करता है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है और दिल को मजबूत बनाता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com