रोटी और चावल भारतीय खानपान का अहम हिस्सा रहे हैं। अक्सर हम जब रोटी बासी हो जाती है, तो हम अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं। हालांकि, सेहत के लिहाज से यह काफी अच्छी मानी जाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बासी रोटी खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें और आप बीमार न हो।
बासी रोटी में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन-बी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आपको रोजाना इस रोटी का सेवन करना चाहिए।
जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी पूरी हो जाती है। उन लोगों को अपनी डाइट में बासी रोटी शामिल करनी चाहिए। इस रोटी में आयरन पाया जाता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको बासी रोटी खानी चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है।
अगर आप खराब पेट की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको खराब पेट की समस्या से राहत के लिए आपको बासी रोटी खानी चाहिए क्योंकि यह फाइबर का रिच सोर्स होती है।
जो लोग वीक हड्डियों की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को रोजाना बासी रोटी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए रामबाण माना जाता है।
हालांकि आपको बासी रोटी खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे ज्यादा न खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। बासी रोटी लिमिट में खाएं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com