तिल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सर्दियों में तिल खाने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में इसका लड्डू या हलवा बनाकर लोग बड़े ही चाव से खाते हैं।
महिलाओं को खासतौर से तिल खाने की सलाह दी जाती है, जो उनके लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि महिलाओं के लिए तिल किस तरह फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
सर्दियों में आप अगर इसका सेवन करती हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत होंगी। इसमें मौजूद कैल्शियम और अमिनो एसिड हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
अगर आपको अनियमित पीरियड की परेशानी है तो ऐसे में तिल का सेवन आपके लिए रामबाण है।
तिल के सेवन से एनीमिया जैसे रोग में फायदा होता है। इसमें विटामिन ए और आयरन पाया जाता है, जो खून बढ़ाने में मदद करते हैं।
तेल के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कोलेस्ट्रॉल भी संयमित रहता है। इसमें फाइटोस्टेरॉल की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण कोलेस्ट्ऱॉल लेवल कंट्रोल में रहता है।
हार्मोन बैलेंस करने में तिल का सेवन कारगर होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
स्किन से जुड़ी परेशानियों के लिए तिल का तेल रामबाण होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है क्योंकि इसमें विटामिन ई पाया जाता है।
तिल के बीज महिलाओं की हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com