सप्तपर्णी एक औषधीय गुणों से भरपूर सदाबहार वृक्ष है। आज हम आपको बताएंगे कि यह पेड़ किन रोगों को दूर करने में रामबाण साबित होता है। आइए इसके बारे में जानें।
बदलते मौसम में अक्सर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसके लिए सप्तपर्णी का उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स और टैनिन इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
काम के बढ़ते दबाव के कारण अक्सर हमें अनावश्यक तनाव होता है, और सप्तपर्णी इसे कम करने में सहायक माना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है।
जो लोग सिर में भारीपन महसूस करते हैं, उनके लिए सप्तपर्णी किसी रामबाण से कम नहीं है। इसकी पत्तियों को पीसकर माथे पर लगाने से उन्हें आराम मिलेगा।
आजकल की खराब लाइफस्टाइल में जोड़ो में दर्द होना आम बात है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो सप्तपर्णी के पत्तों का उपयोग करें, इससे आपको राहत मिलेगी।
सप्तपर्णी के पेड़ की छाल मलेरियारोधी गुणों से भरपूर होती है। जो लोग मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें इसका सेवन करना चाहिए, जिससे उन्हें काफी आराम मिल सकता है।
पाचन समस्याओं से राहत पाने के लिए सप्तपर्णी का उपयोग करना फायदेमंद है। कुछ ही हफ्तों में इसके सकारात्मक परिणाम नजर आने लगेंगे।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com