कीवी फल को सेहत के लिए वरदान माना जाता है, इसके सेवन से सेहत और सौंदर्य दोनों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।
इसमें आवश्यक पोषक तत्व विटामिन सी, ई, के, पोटैशियम, फोलेट, आयरन आदि पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार के रोगों में लाभकारी साबित होते हैं।
आइए जानते हैं कीवी फल खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
डेंगू के मरीजों को कीवी फल का सेवन करना चाहिए, कीवी डेंगू से ठीक होने में फायदेमंद साबित हो सकता है।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है कीवी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है इसके सेवन से आयरन की कमी पूरी हो जाती है।
कीवी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, फाइबर युक्त खाना खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे डाइजेशन सही तरीके से होता है साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।
कीवी में पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद मिलता है।