औषधीय गुणों से भरपूर अडूसा के पौधे को वासा के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे की पत्तियों से लेकर उसकी छाल तक से बीमारियों का उपचार किया जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अडूसा का पौधा किन बीमारियों को दूर करने में रामबाण माना जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
सूखी खांसी से तुरंत निजात पाने के लिए अडूसा की पत्तियों का रस निकाल कर उसमें शहद मिलाकर उसका सेवन करें। आपको काफी आराम मिलेगा।
अगर आपकी आंखों में दर्द या सूजन की शिकायत रहती है, तो ऐसे में आपको अडूसा के 2-4 ताजे फूलों को गर्म करके आंख पर कुछ देर के लिए बांधने चाहिए।
आजकल तनाव भरी जिंदगी में अक्सर सिरदर्द की शिकायत रहती है। सिर दर्द से निजात पाने के लिए पेन किलर की जगह अडूसा का सेवन करें।
अडूसा के छाया में सूखे हुए फूलों को पीस लें। 1-2 ग्राम फूलों के चूर्ण में समान मात्रा में गुड़ मिलाकर खाएं। आपको सिर दर्द से राहत मिलेगी।
मुंह के छालों से राहत के लिए अडूसा के दो से तीन पत्तों को चबाएं। अडूसा का रस चूसने से आपको जल्द ही मुंह के छालों से निजात मिलेगी।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com