आयुर्वेद की दुनिया में किचन में रखें मसाले हमेशा से ही सेहत के लिए रामबाण माने जाते रहे हैं। इन्हीं मसालों में लहसुन भी शामिल है। इसमें पोषक तत्व होते हैं, जो बड़े से बड़े रोग को ठीक करने में कारगर माने जाते हैं।
लहसुन की तरह इसके छिलके भी काफी फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको इसके कुछ ऐसे शानदार फायदों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में अगर आप जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
लहसुन के छिलके में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, पोटेशियम, कैल्शियम, और शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे क्वेरसेटिन, फ्लेवोनोइड्स, और ऑर्गेनोसल्फर यौगिक एलिसिन आदि होते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो।रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको लहसुन के छिलके खाने चाहिए। इसमें मौजूद पोटेशियम आपके दिल का ख्याल रखता है।
सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको लहसुन के छिलके डाइट में शामिल करने चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।
जो लोग लहसुन के छिलके खाते हैं, तो इससे उनकी आंखों की रोशनी दुरुस्त हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन-ए आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखने का काम करता है।
लहसुन के छिलके कैल्शियम का रिच सोर्स होते हैं और कैल्शियम हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आपको रोजाना लहसुन के छिलके का सेवन करना चाहिए।
हालांकि, आपको लहसुन के छिलके खाते समय इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि आप इन्हें लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com