मखाने मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। इन्हें फॉक्स नट्स या लोटस सीड्स भी कहा जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि मखाने खाने से पुरुषों को कौन-से अद्भुत फायदे मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मखाने में फाइबर और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पुरुषों के दिल को सेहतमंद रखने का काम करते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि अगर पुरुष मखाने का सेवन करते हैं, तो इससे उनका वेट लॉस हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है।
मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को मखाने का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपको फायदा मिलेगा।
मखाने में जिंक होता है, जो पुरुष के टेस्टोस्टेरोन के प्रोडक्शन में मदद करता है और टेस्टोस्टेरोन प्रजनन क्षमता में अहम भूमिका निभाता है।
मखाने में ट्रिप्टोफैन होता है, जो बिगड़े हुए स्लीपिंग शेड्यूल को बेहतर बना सकता है। जो लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें मखाने रोज खाने चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com