सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने के ये फायदे जानेंगे तो चौंक जाएंगे


By Farhan Khan17, Oct 2025 02:26 PMjagran.com

तुलसी होती है हेल्दी

अगर हम तुलसी के बारे में बात करें, तो यह एक ऐसा पौधा है, जो धार्मिक दृष्टि के साथ साथ सेहत के लिहाज से भी काफी बेस्ट माना जाता है। आयुर्वेद की दुनिया में इसे निरोग का बादशाह कहा जाता है।

तुलसी के पत्ते चबाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

तुलसी के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व

तुलसी के पत्तों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटेशियम, और एंटी- ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखते हैं।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने चाहिए। इनमें पोटेशियम पाया जाता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको तुलसी के पत्ते खाने चाहिए। इन पत्तों में विटामिन-सी होता है।

खून की कमी होगी पूरी

अगर आपके शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है, तो आपको अपनी डाइट में तुलसी के पत्ते शामिल करने चाहिए। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करने का काम करता है।

हड्डियों के लिए रामबाण

जिन लोगों की हड्डियां समय से पहले वीक हो गई है। उन लोगों को रोजाना तुलसी के पत्ते खाने चाहिए। इन पत्तों में कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए काफी बेस्ट माना जाता है।

तुलसी के पत्ते लिमिट में खाएं

हालांकि आपको खाली पेट तुलसी के पत्ते खाते समय इस बात का ख्याल रखें कि इन्हें लिमिट में खाएं। अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत बुरी तरह से बिगड़ सकती है। इस बात का ख्याल रखें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com