आयुर्वेद में पत्थरचट्टा के पौधे को कई बीमारियों की रामबाण दवा मानी जाती है। इसकी पत्तियां रोजाना खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए जानें इसके बेमिसाल फायदे।
पत्थरचट्टा के पत्ते पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। वहीं, यह किडनी स्टोन के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
पत्थरचट्टा के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गठिया और जोड़ों में सूजन के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
रोजाना पत्थरचट्टा के पत्ते खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
पत्तों का सेवन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। यह दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
पत्थरचट्टा के पत्ते त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। यह मुंहासे, रैशेज और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
पत्थरचट्टा के पत्ते बालों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं। बाल झड़ने की समस्या कम होती है और स्कैल्प हेल्दी रहता है।
ये 7 समस्याएं होने पर पत्थरचट्टा के पत्ते जरूर खाएं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva