शरीर को निरोग रखने का सीधा सा फार्मूला है कि आपको अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हेल्दी चीजें शामिल करनी चाहिए क्योंकि ये पोषक तत्वों का भंडार होती हैं। इनमें भीगी मूंगफली भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना भीगी मूंगफली खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
भीगी मूंगफली में प्रोटीन, मोनोअनसैचुरेटेड, पॉलीअनसेचुरेटेड, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको भीगी मूंगफली का सेवन करना चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को अपनी डाइट में रोजाना भीगी मूंगफली शामिल करनी चाहिए क्योंकि ये आयरन का रिच सोर्स होती है।
भीगी मूंगफली में फाइबर पाया जाता है और फाइबर आपके पेट का ख्याल रखता है। ऐसे में आपको रोजाना भीगी मूंगफली खानी चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।
जो लोग स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन लोगों को रोजाना भीगी मूंगफली खानी चाहिए। इसमें विटामिन-ई होता है। विटामिन-ई आपकी स्किन को हेल्दी रखने का काम करता है।
हालांकि, आपको भीगी मूंगफली खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। ज्यादा भीगी मूंगफली खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com