अगर हम केसर की बात करें, तो यह दुनिया के सबसे महंगे मसालों में से एक माना जाता है। ये पोषक तत्वों का भंडार होती है, जो बड़े से बड़े रोग को ठीक करने में कारगर मानी जाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना केसर खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
केसर में मैंगनीज, विटामिन-सी, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन-ए, विटामिन-बी6, क्रोसिन, क्रोसेटिन और सैफ्रानल जैसे शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको केसर का सेवन करना चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में आपको रोजाना केसर खानी चाहिए। इसमें विटामिन-ए होता है।
केसर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। इसके चलते आपको रोज केसर का सेवन करना चाहिए।
सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको केसर डाइट में शामिल करनी चाहिए क्योंकि यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होती है।
हालांकि, आपको केसर खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। केसर अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। यही सेहत के लिए बेहतर भी है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com