इन बीमारियों से राहत पाने के लिए जरूर खाएं पिस्ता


By Farhan Khan19, Nov 2025 04:14 PMjagran.com

पिस्ता खाना

ड्राई फ्रूट्स हमेशा से सेहत के लिए रामबाण माने जाते रहे हैं। ये खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ पोषक तत्वों का भंडार भी होते हैं, जो बड़े से बड़ा रोग को ठीक करने में भी कारगर माने जाते हैं। इनमें पिस्ता भी शामिल है।

पिस्ता खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना पिस्ता खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पिस्ता में मौजूद पोषक तत्व

पिस्ता में विटामिन-बी6, थायमिन, पोटेशियम, फास्फोरस, तांबा, मैग्नीशियम, मोनोअनसैचुरेटेड, पॉलीअनसैचुरेटेड, प्रोटीन, फाइबर, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।  

पेट रहेगा चकाचक

जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों के लिए पिस्ता किसी अमृत से कम नहीं। पिस्ता में फाइबर होता है और फाइबर पेट का ख्याल रखता है। एक बार खाएंगे, तो जान जाएंगे।

दिल रहेगाा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको पिस्ता खाना चाहिए क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है।

इम्युनिटी होगी मजबूत

जो लोग रोजाना डाइट में पिस्ता शामिल करते हैं, तो इससे उनकी इम्युनिटी मजबूत हो सकती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है।

शरीर की सूजन होगी कम

पिस्ता में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। ऐसे में शरीर की सूजन को कम करने के लिए आपको पिस्ता खाना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।  

पिस्ता लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको पिस्ता खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com