आयुर्वेद की दुनिया में कुछ पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। पत्थरचट्टा इन्हीं में से एक है। यह शरीर को बड़ी बड़ी बीमारियों से बचाने में लाभदायक माना जाता है। वहीं, पत्थरचट्टा की पत्तियां भी काफी गुणकारी मानी जाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि पत्थरचट्टा की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको किन परेशानियों से राहत मिल सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
पत्थरचट्टा की पत्तियों में मुख्य रूप से एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड्स, ग्लाइकोसाइड्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण, आयरन, कॉपर, जिंक, पोटेशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है और आप अपने शरीर में खून की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पत्थरचट्टा की पत्तियों का सेवन करना चाहिए क्योंकि इन पत्तियों में आयरन पाया जाता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को सेहतमंद रखने के लिए आपको पत्थरचट्टा की पत्तियां खानी चाहिए। इसमें मौजूद पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको पत्थरचट्टा की पत्तियां खानी चाहिए। ये पत्तियां विटामिन-सी से भरपूर होती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए पत्थरचट्टा की पत्तियां किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने का काम करते हैं।
पत्थरचट्टा की पत्तियों का सेवन करते समय आपको इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें ज्यादा न खाएं। ये पत्तियां ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com