सुबह खाली पेट पपीता खाने से शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे


By Farhan Khan31, Oct 2025 02:05 PMjagran.com

फल खाना

अगर आप अपने शरीर को लंबे समय तक सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो ऐसे में डाइट में फल शामिल करना लाजमी है। यह स्वाद में मीठे होने के साथ साथ पोषक तत्वों का भंडार होते हैं।

पपीता खाना

पपीते की बात करें, तो यह इन्हीं में शामिल है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। लोग इसे सुबह में खाली पेट या दोपहर में खाना खाने के बाद खाना पसंद करते हैं। ये बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक करने में कारगर माना जाता है।

पपीता खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह में खाली पेट पपीता खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पपीते में मौजूद पोषक तत्व

पपीता विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, पोटेशियम, फोलेट, और फाइबर के अलावा लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन जैसे शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट का भंडार होता है। आपको रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको खाली पेट पपीता खाना चाहिए। यह पोटेशियम का रिच सोर्स होता है।

पेट रहेगा चकाचक

पपीते में फाइबर पाया जाता है और फाइबर पेट को चकाचक रखने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह में खाली पेट पपीते का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको सुबह में खाली पेट पपीता खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।

पपीता लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको पपीते का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे ज्यादा न खाएं क्योंकि ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com