संतरे विटामिन-सी, डायटरी फाइबर, पोटेशियम और फोलेट का रिच सोर्स होते हैं। ये स्वाद में खट्टे होते हैं, जो आपको लंबे समय तक सेहतमंद रखते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप संतरे डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कौन-से अद्भुत फायदे मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, संतरे विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं। आपको भी इनका सेवन करना चाहिए।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो संतरा आपकी डाइट में जरूर शामिल होना चाहिए। यह लो-कैलोरी, हाई-फाइबर और नेचुरल स्वीट होता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि संतरे खाने से आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और झुर्रियां देर से पड़ती हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल लंबे समय तक स्वस्थ रहे, तो रोजाना एक संतरा जरूर खाएं। इसमें मौजूद पोटेशियम और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
अगर आपको कब्ज, गैस या अपच की समस्या रहती है, तो संतरा खाना आपकी पाचन क्रिया को सुधार सकता है क्योंकि इसमें फाइबर और नेचुरल एंजाइम मौजूद होते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com