गर्मियों में यह 1 चीज खाने से शरीर को मिलेगी अंदर तक ठंडक


By Farhan Khan07, Apr 2025 02:28 PMjagran.com

शुरू हो चुकी है गर्मियां

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में अक्सर लोग ठंडी चीजों का सेवन करते हैं, ताकि गर्मी से बचाव हो सकें और बीमारी भी न पड़ें।

गर्मियों में खाएं यह 1 चीज

आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे गर्मियों में खाने से आपके शरीर को अंदर से ठंडक मिलेगी। आइए इस चीज के बारे में विस्तार से जानें।

प्याज में मौजूद पोषक तत्व

हम आपको प्याज के बारे में बता रहे हैं। प्याज में पर्याप्त मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस पाया जाता है।

गर्मियों में कच्चा प्याज खाएं

आप गर्मियों से बचने के लिए कच्चे प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई ऐसे-एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखते हैं।

डायबिटीज में गुणकारी

डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में डाइट में कच्चा प्याज शामिल करना चाहिए। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कच्ची प्याज खाया जा सकता है। इसमें विटामिन-सी होता है।

पाचन रहेगा चकाचक

जिन लोगों का गर्मियों में अक्सर पाचन खराब रहता है, उनके लिए कच्चा प्याज किसी रामबाण से कम नहीं है क्योंकि इसमें फाइबर होता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

कैल्शियम से भरपूर प्याज खाने से गर्मियों में हड्डियां लोहे जैसी मजबूत हो सकती है। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए। जल्दी ही असर देखने को मिलेगा।

गर्मियों में आपको कच्चा प्याज खाना चाहिए। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com