गर्मियां लगभग खत्म हो चुकी है। सर्दियों ने अपनी दस्तक दे दी है। इसके चलते लोगों का लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल चुका है। लोग अपनी डाइट में गर्म और हेल्दी चीजें शामिल कर रहे हैं। इनमें आंवला भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में रोजाना 1 आंवला खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आंवला में विटामिन-सी, विटामिन-ए, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, और विटामिन-बी12 जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आपको रोज इसे खाना चाहिए।
सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको रोज एक आंवला खाना चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।
जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों के लिए आंवला किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है।
आंवला में विटामिन-ए होता है और विटामिन-ए आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखने का काम करता है। ऐसे में आपको सर्दियों में रोजाना 1 आंवला खाना चाहिए।
जो लोग रोजाना सर्दियों में अपनी डाइट में आंवला शामिल करते हैं, तो इससे उनका पेट एकदम बढ़िया रहता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है और फाइबर पेट का ख्याल रखता है।
हालांकि, आपको आंवला खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे एक से ज्यादा न खाएं। मजे-मजे में ज्यादा न खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com