रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां


By Farhan Khan25, Oct 2025 12:25 PMjagran.com

अंकुरित चीजें खाना

शरीर को निरोग रखने के लिए सिर्फ हेल्दी चीजें ही काफी नहीं है। आप इन्हें किस तरह से खा रहे हैं। यह भी काफी मायने रखता है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वे चीजें अंकुरित करके खाना पसंद करते हैं।

अंकुरित मूंग खाने के फायदे

चीजों को अंकुरित करके खाना सेहत के लिए काफी रामबाण माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना अंकुरित मूंग खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए जानें।

अंकुरित मूंग में मौजूद पोषक तत्व

अंकुरित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, और  एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर को निरोग रखते हैं।

दिल रहता है निरोग

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खानी चाहिए। यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होती है।

पेट रहेगा चकाचक

अगर आपका पेट आए दिन खराब रहता है, तो ऐसे में आपको एक बार अंकुरित मूंग पर विचार करना चाहिए। अंकुरित मूंग में मौजूद फाइबर पेट का ख्याल रखने का काम करता है।

आंखें रहती है हेल्दी

आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। आंखों को निरोग रखने के लिए विटामिन-ए से भरपूर अंकुरित मूंग का सेवन किया जा सकता है।

अंकुरित मूंग लिमिट में खाएं

हालांकि आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि अंकुरित मूंग को लिमिट में ही खाना चाहिए क्योंकि इस  मूंग को अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। 

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com