इसका स्वाद खट्टा होता है। अक्सर लोग इसका आचार, सब्जी और चटनी बनाकर खाते हैं। आइए जानते हैं कि करौंदा खाने से क्या फायदे होते हैं?
इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करना हेल्थ के लिए लाभकारी होता है।
अक्सर लोग कई तरह की परेशानियां जैसे दांत में दर्द और बालों की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों के करौंदा फायदेमंद हो सकता है।
करौंदा दांतों के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से दांत और मसूड़े मजबूत होने लगता है। यह दांतों में पायरिया के संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
करौंदे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। रोजाना इसका जूस पीने से वजन कम होने लगता है। इसे खाने से ज्यादा देर तक पेट भरा रहता है।
करौंदे में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो मस्तिष्क की क्रियाशीलता को बढ़ाने में मदद करता है। इसे खाने से याददाश्त बढ़ने लगती है।
पाचन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए डाइट में करौंदा शामिल करें। इसे खाने कब्ज और गैस जैसी समस्या दूर होने लगती है और पाचन तंत्र मजबूत होने लगता है।
करौंदे में विटामिन-सी पाया जाता है। इसका जूस पीने से बालों को फायदा होता है। इससे बाल काले और लंबे होने लगते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ