गर्मियों में अक्सर लोग ठंडी चीजों का सेवन करते हैं, ताकि उन्हें इस मौसम से राहत मिल सके। इन्हीं ठंडी चीजों में गुलकंद भी शामिल है। यह स्वाद में मीठा होता है और इसकी सुगंध भी काफी अच्छी होती है।
गुलकंद गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्मियों में गुलकंद खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
कई रिसर्च पेपर में यह बात सामने आई है कि गुलकंद में लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक गुण होते हैं, जो वजन कम करने के लिए जाने जाते हैं।
अगर आप अपनी आंखों को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप गुलकंद खाएं। गुलकंद में विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए लाभकारी होता है।
जो लोग अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें डाइट में एक चम्मच गुलकंद शामिल करना चाहिए। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो नींद में मदद करते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में अक्सर पेट खराब हो ही जाता है। ऐसे में गुलकंद रामबाण साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com