गुड़ में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है, जिसे अलग-अलग तरह से डाइट में शामिल किया जाता है।
वहीं भुने हुए चने प्रोटीन, फाइबर और फैटी एसिड्स का रिच सोर्स माने जाते हैं। इनका सेवन करने से आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में गुड़ और भुने हुए चने खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
अगर आप सर्दियों में गुड़ और भुने हुए चने खाते हैं, तो इससे शरीर अंदर से गर्म रहता है। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गुड़ और भुने चने कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं।
कब्ज में समस्या से निजात के लिए गुड़ और चने किसी रामबाण से कम नहीं है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इससे आंतें भी स्वस्थ रहती हैं।
गुड़ और भुने हुए चने ब्लड से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे ब्लड साफ रहता है और त्वचा पर नेचुरल निखार आता है।
गुड़ और चने विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com