दही में नमक डालकर खाने से क्या फायदे होते हैं?


By Farhan Khan14, Apr 2025 11:40 AMjagran.com

गर्मियों में दही खाना

गर्मियां शुरू हो चुकी है। इस मौसम में अक्सर लोग ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। इन्हीं ठंडी चीजों में दही भी शामिल है। गर्मियों में दही खूब खाया जाता है।

दही में नमक मिलाकर खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दही में नमक मिलाकर खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

दही में मौजूद पोषक तत्व

दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-बी12, विटामिन-ए, विटामिन-डी, राइबोफ्लेविन, प्रोबायोटिक्स, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप दही में नमक मिलाकर खाते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां अंदर तक मजबूत हो सकती है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है।

डिहाइड्रेशन से बचाव

गर्मियों में डिहाइड्रेशन सबसे आम बीमारियों में से एक है। ऐसे में अगर आप इस बीमारी से बचना चाहते हैं, तो दही में नमक डालकर जरूर खाएं।

दिल रहता है हेल्दी

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि नमक वाले दही में पोटेशियम होता है, जो लंबे समय तक दिल का ख्याल रखता है।

पेट रहेगा चकाचक

जिन लोगों का गर्मियों में अक्सर पेट खराब रहता है। उन्हें एक बार अपनी डाइट में नमक वाला दही शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर पाया जाता है।

थकान से निजात

अगर आपको बिना किसी वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो रही है। ऐसे में विटामिन-बी12 से भरपूर नमक वाला दही रोजाना खाएं।

दही में नमक डालकर खाने से आपके शरीर को ये फायदे हो सकते हैं। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com