इलायची में विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो खाने की खुशबू बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी चकाचक रखती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर गुनगुने पानी के साथ इलायची का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गुनगुने पानी के साथ इलायची का सेवन करने से पाचन एकदम बढ़िया रहता है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
अगर आप रोजाना गुनगुने पानी के साथ इलायची खाते हैं, इससे आपको अच्छी नींद आ सकती है। इसमें सेरोटोनिन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए गुनगुने पानी के साथ इलायची खाएं।
गुनगुने पानी के साथ इलायची खाने से मुंह की बदबू से निजात पाई जा सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह पानी आपके लिए गुणकारी साबित हो सकता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग रोज गुनगुने पानी के साथ इलायची खाते हैं, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।
गर्मियों के मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आपको गुनगुने पानी में इलायची का सेवन करना चाहिए।
गुनगुने पानी के साथ इलायची खाने से ये परेशानियां दूर हो सकती है। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com