काली किशमिश इन बीमारियों में हैं वरदान


By Farhan Khan20, Jan 2025 04:33 PMjagran.com

काली किशमिश में मौजूद पोषक तत्व

काली किशमिश में आयरन, विटामिन-सी, विटामिन-बी,  कॉपर, डाइट्री फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपको लंबे समय तक हेल्दी रखती है।

इन बीमारियों में वरदान है काली किशमिश

आज हम आपको बताएंगे कि काली किशमिश कौन-सी बीमारियों में वरदान मानी जाती है? आइए इन बीमारियों के बारे में विस्तार से जानें।

डाइजेशन में रामबाण

अगर आप अपने डाइजेशन को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको रोज काली किशमिश खानी चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

काली किशमिश पोटेशियम का रिच सोर्स होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है। इसके चलते आपको भी इनका सेवन करना चाहिए।  

एनीमिया से राहत

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि काली किशमिश आपको एनीमिया से बचा सकती है क्योंकि ये आयरन का अच्छा सोर्स होती है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए काली किशमिश का सेवन किया जा सकता है क्योंकि ये विटामिन-सी से भरपूर होती है।  

पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार

काली किशमिश खाने से पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ावा मिलता है। ये  एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है।  

हड्डियां मजबूत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना डाइट में काली किशमिश शामिल करने से आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है। इनमें कैल्शियम पाया जाता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com