काली गाजर में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है।
आज हम आपको बताएंगे कि काली गाजर खाने से शरीर को कौन-से गंभीर रोगों से निजात मिल सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
काली गाजर एंथोसायनिन पाया जाता है। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से दिल हेल्दी रह सकता है। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।
अगर आप कब्ज जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए आपको रोजाना काली गाजर खानी चाहिए। इसमें फाइबर होता है।
काली गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है। इसके चलते यह आपकी आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखने में मददगार हो सकती है।
मोटापा से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए काली गाजर किसी रामबाण से कम नहीं है। इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वेट लॉस होने लगता है।
कई स्टडी में यह पाया गया है कि काली गाजर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का खात्मा कर गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने का काम करती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com