सुबह खाली पेट बेल के पत्ते चबाने से शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे


By Farhan Khan08, Nov 2025 11:51 AMjagran.com

बेल के पत्ते होते हैं हेल्दी

पत्ते हमारी सेहत के लिए हमेशा से ही फायदेमंद रहे हैं। इनमें पोषक तत्वों का भंडार होता है, जो बड़े से बड़ा रोग ठीक करने में कारगर माने जाते हैं। इन्हीं, पत्तों में बेल के पत्ते भी शामिल है।

बेल के पत्ते खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाली पेट बेल के पत्ते खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

बेल के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व

बेल के पत्तों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी1, विटामिन-बी6, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-इंफ्लेमेटरी, डाइटरी फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको खाली पेट बेल के पत्ते खाने चाहिए। इनमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको खाली पेट बेल के पत्ते खाने चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।

हड्डियों के लिए रामबाण

बेल के पत्तों में कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए रामबाण माना जाता है। ऐसे में आपको सुबह खाली पेट बेल के पत्ते खाने चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को अपनी डाइट में बेल के पत्ते शामिल करने चाहिए। इनमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है।  

बेल के पत्ते लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको बेल के पत्ते खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। बेहतर होगा कि आप इसे लिमिट में खाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com