एवोकाडो में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर में हाइड्रोजन लेवल बेहतर रहता है। आइए जानते हैं कि एवोकाडो खाने के क्या फायदे होते हैं?
इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, फास्फोरस, कॉपर और जिंक जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं।
इसे एलीगेटर नाशपाती के नाम से भी जाना जाता है। इसे खाने से सेहत को कई जबरदस्त फायदे होते हैं।
डायबिटीज मरीजों के लिए एवोकाडो का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसे खाने से इंसुलिन निर्माण को बढ़ावा मिलता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।
एवोकाडो में हेल्दी फैट होता है। इसे खाने से ज्यादा समय तक पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है और वजन कंट्रोल होने लगता है।
अगर आपकी आंख से धुंधला दिखाई देने लगता है, तो एवोकाडो का सेवन जरूर करें। इसे खाने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है।
एवोकाडो खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। यह हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। इसे रोजाना खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती है और जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मदद करता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाले पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ