इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कि कीवी फल खाने से क्या फायदे होते हैं?
कीवी फल में विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, फोलेट और काॅपर होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होता है।
कीवी फल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और आयरन होता है। रोजाना 2 कीवी खाने से खून की कमी दूर होने लगती है।
कीवी में अधिक मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसे खाने से सांस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
अगर आप डायबिटीज से परेशान हैं तो कीवी फल का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है।
कीवी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे रोजाना खाने से कब्ज और गैस की समस्या दूर होने लगती है।
कीवी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है। यह आंख की रोशनी को बरकरार रखने में मदद करता है। स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने से वालों के लिए कीवी काफी फायदेमंद होता है।
कीवी फल में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है। रोजाना 2 कीवी खाकर हार्ट के हेल्दी रखना जा सकता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ