रोजाना 1 भीगी अंजीर खाएं, दूर होंगे रोग


By Farhan Khan19, Apr 2024 03:25 PMjagran.com

अंजीर का सेवन

ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप अंजीर खाने के फायदे जानते हैं।

कच्चा और सूखा दोनों खाना

अंजीर एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और सूखा दोनों तरह से खाया जा सकता है। अंजीर को अंग्रेजी में फिग कहा जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

अंजीर में पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

भीगी हुई 1 अंजीर खाना

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना भीगी हुई 1 अंजीर खाते हैं तो इससे सेहत को क्या फायदे होते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

मोटापा होगा कम

मोटापा कम करने के लिए आप अंजीर को डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि अंजीर एक लो कैलोरी फूड है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है।

अस्थमा में फायदेमंद

अंजीर खाने से शरीर के अंदर म्यूकस झिल्लियों को नमी मिलती है और कफ साफ होता है। अस्थमा के मरीज इसे दूध के साथ खा सकते हैं।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

अंजीर में विटामिन, पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

कब्ज में राहत

अगर आपको कब्ज या पेट से जुड़ी समस्या रहती है, तो आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। अंजीर में पाए जाने वाले गुण पेट दर्द, गैस और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं।

अगर आप भी लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो अंजीर का सेवन रोज करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

चाचा चौधरी जैसा दिमाग है? तो तस्वीर में छिपे 3 अंतर ढूंढे