बेडौल शरीर को परफेक्ट शेप देगा 2 घूंट तुलसी का पानी


By Farhan Khan18, Aug 2023 12:47 PMjagran.com

तुलसी

तुलसी में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

दोगुना फायदा

अगर आप गुनगुने पानी में तुलसी की कुछ पत्तियां मिलाकर पिएं, तो यह सेहत को दोगुना फायदे पहुंचा सकती है।

आइए जानें

ऐसे में आइए जानते हैं कि तुलसी का पानी पीने से शरीर को और क्या-क्या अद्भुत फायदे हो सकते हैं।

तनाव

तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड जैसे फ्लेवोनॉयड, पॉलीफेनोल पाए जाते हैं, जिससे तनाव कम होता है। साथ ही इसमें कोर्टिसोल हार्मोन भी पाए जाते हैं, जिससे डिप्रेशन की समस्या से राहत पा सकते हैं।

वजन

तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से वजन नियंत्रित रहता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आप जल्दी खाना पचा लेते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता।

इम्यूनिटी बूस्टर

तुलसी का पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर चले जाते हैं। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन तंत्र

तुलसी का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती। इसके सेवन से कब्ज, लूज मोशन की प्रॉब्लम से भी छुटकारा मिलता है।

सर्दी-जुकाम

तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर है, इसका पानी पीने से छाती में जमा कफ साफ होता है। इसके साथ-साथ सर्दी-जुकाम, खांसी से भी आराम मिलता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com