लू से बचाव से लेकर डायबिटीज तक में फायदेमंद है सत्तू


By Amrendra Kumar Yadav23, Apr 2024 03:10 PMjagran.com

सत्तू कहा जाता है सुपरफूड

सत्तू को गुणों का खजाना माना जाता है, इसलिए इसे सुपरफूड कहा जाता है। गर्मियों में सत्तू का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

पाचन रहता है दुरुस्त

इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। वहीं इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।

पोषक तत्वों का खजाना

सत्तू में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, सत्तू में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

गैस, ब्लोटिंग की शिकायत

गर्मियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, इसके सेवन से गैस, ब्लोटिंग की शिकायत दूर होती है। वहीं इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

लू से बचाव

गर्मियों में चलने वाली लू स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है, ऐसे में सत्तू के सेवन से लू से बचाव होता है और शरीर को ठंडक मिलती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

सत्तू एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, इसलिए इसे डायबिटीज की समस्या में खाने की सलाह दी जाती है, इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

वेट लॉस में मददगार

वहीं इसमें हाई फाइबर पाया जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। ऐसे में इसके सेवन से वेट लॉस करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग से बचे रहते हैं।

रहते हैं एनर्जेटिक

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग लो एनर्जी फील करते हैं, ऐसे में इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और दिनभर बिना थके काम कर सकते हैं।

सत्तू का सेवन करने से सेहत को ये लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

तस्वीर में छिपे 3 अंतर ढूंढेंगे तो कहलाएंगे जीनियस