अश्वगंधा को दूध में डालकर पीने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav28, Jan 2024 06:37 AMjagran.com

दूध है बहुत फायदेमंद

दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से शरीर को पोषक तत्वों की पूर्ति होती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। वहीं बच्चों की ग्रोथ के लिए भी दूध बहुत फायदेमंद होता है।

अश्वगंधा का आयुर्वेद में है महत्व

आयुर्वेद में अश्वगंधा का बहुत महत्व है, दूध में अश्वगंधा मिलाकर इसका सेवन करने से इसके गुणों में वृद्धि होती है और फायदे मिलते हैं।

अश्वगंधा और दूध का सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे

दूध और अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। इसके इन्हीं गुणों की वजह से इसे सुपर ड्रिंक कहा जाता है।

अनिद्रा की समस्या होती है दूर

अश्वगंधा और दूध का सेवन साथ में करने से अनिद्रा की शिकायत दूर होती है। इसका सेवन रोजाना करने से स्लीप पैटर्न सही होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

इसके सेवन से इम्यूनटी बूस्ट होती है, जो संक्रमण से बचाव करता है। इसके साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है।

स्ट्रेस बस्टर का काम करता है अश्वगंधा दूध

आजकल बढ़ते वर्कलोड की वजह से लोग स्ट्रेस का शिकार होते हैं, इससे बचाव के लिए अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से स्ट्रेस नहीं होता है।

मांसपेशियां होती हैं मजबूत

अश्वगंधा दूध का सेवन करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे शरीर की ताकत बढ़ती है।

पाचन तंत्र होता है बेहतर

दूध और अश्वगंधा के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इससे गैस आदि की शिकायत दूर होती है और साथ ही कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com